साथियों बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के द्वारा आयोजित माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा STET 2025 के अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण सूचना निकलकर सामने आ रही है, STET 2025 Certificate Vaishali District Notice Out जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली ने जिले के अभ्यर्थियों के लिए रिजल्ट कार्ड के वितरण का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है I
अगर आपने भी STET 2025 की परीक्षा दी थी और अपना रिजल्ट कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें I
STET 2025 Certificate Vaishali District Notice Out : रिजल्ट कार्ड वितरण की मुख्य जानकारी
| कार्ड वितरण का स्थान | S.M.S INTER SCHOOL DIGHI HAJIPUR |
| कार्ड वितरण की तिथि | 13 मई 2026 से 21 मई 2026 तक |
| समय | सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक |
Read Also : पूर्णिया जिले का नोटिस हुआ जारी यहां से करें डाउनलोड
STET 2025 Certificate Vaishali District Notice Out : महत्वपूर्ण दस्तावेज
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा STET 2025 का रिजल्ट कार्ड प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ लाना अनिवार्य है –
- प्रवेश पत्र – प्रवेश पत्र की मूल प्रति और स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति I
- वैध फोटो पहचान पत्र – आधार कार्ड, पैन कार्ड या कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र की मूल प्रति और स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति I
NOTE – किसी भी परिस्थिति में बिना वैध पहचान पत्र या किसी अन्य व्यक्ति को रिजल्ट कार्ड नहीं दिया जाएगा यानी कि अभ्यर्थी का स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है I
STET 2025 Certificate Vaishali District Notice Out : वितरण प्रणाली
शिक्षक पात्रता परीक्षा STET 2025 के रिजल्ट कार्ड का वितरण रोल नंबर के अनुसार अलग-अलग टेबल पर किया जाएगा
- 13 मई 2026 – क्रमांक 2533000001 से शुरू होकर विभिन्न समूहों का वितरण।
- 14 मई 2026 – क्रमांक 2533001630 से 2533002855 के बीच वितरण।
- 15 मई 2026 – क्रमांक 2533002856 से 2533004107 और अन्य।
- 16 मई 2026 – क्रमांक 25330041 से 2533005446 के बीच।
- 18 मई – 20 मई 2026 – आगे के सभी क्रमिक रोल नंबरों का वितरण।
NOTE – शिक्षक पात्रता परीक्षा STET 2025 निर्धारित तिथि पर रिजल्ट कार्ड नहीं ले पाए I वह अभ्यर्थी 21 मई 2026 को निर्धारित काउंटर से इसे प्राप्त कर सकते हैं और यह आखरी मौका होगा रिजल्ट कार्ड प्राप्त करने का






