Bihar Aaganwadi Bharti 2026 I Big News बिहार आंगनबाड़ी भर्ती 2026 ऐसे करें आवेदन

भोजपुर जिलान्तर्गत समेकित बाल विकास सेवाएँ (आई.सी.डी.एस.) में अनुबंध के आधार पर कार्यरत आँगनबाड़ी सेविका से महिला पर्यवेक्षिका के रिक्त पद के अन्तर्गत 29 पद पर कार्यरत आँगनबाडी सेविका से संविदा आधारित महिला पर्यवेक्षिका के रिक्त पद पर नियोजन प्रस्तावित है। Bihar Aaganwadi Bharti 2026

इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी को भर्ती प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और भर्ती से संबंधित सारी जानकारी के बारे में बताया जाएगा I

Bihar Aaganwadi Bharti 2026 : पदों का विवरण

  • पद का नाम – महिला पर्यवेक्षिका
  • नियोजित किये जाने वाले रिक्त 29 पदों की कोटिवार संख्या निम्नवत है:-
क्र० सं० आरक्षण कोटि रिक्ति की संख्या
1अनारक्षित वर्ग12
2आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग03
3 पिछड़ा वर्ग04
4 पिछड़े वर्ग की महिला00
5 अत्यंत पिछड़ा वर्ग04
6 अनुसूचित जाति वर्ग06
7 अनुसूचित जन जाति वर्ग00
कुल 29

Read Also : UPSSSC Assistant Statistical Officer ASO Recruitment 2026

Bihar Aaganwadi Bharti 2026 : महत्वपूर्ण तिथि

  • रिक्त पदों पर नियोजन हेतु ऑनलाईन आवेदन समर्पित करने की समय सीमा निम्नवत है :-
आवेदन शुरू होने की तिथि03 अप्रैल 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि24 अप्रैल 2026 ( शाम 5:00 बजे तक )
  • ऑनलाईन आवेदन जिले के अधिकारिक वेबसाईट https://bhojpur.nic.in/ के साथ-साथ http://125.16.175.140:88/Vacancy List.aspx पर प्रदर्शित है एवं अभ्यर्थी इस वेब पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर, आवेदन समर्पित करेंगी।
  • ऑन लाइन आवेदन पत्र भरने के उपरान्त आवेदिका द्वारा निबंधित डाक से आवेदन की एक प्रति, जाति प्रमाण-पत्र, मैट्रिक एवं समकक्ष परीक्षा उतण होने का प्रमाण पत्र, सभी स्तरों के अंक प्रमाण पत्रों की अभिप्रमाणित प्रतियाँ, आवास प्रमाण पत्र, राजपत्रित पदाधिकारी द्वारा प्रदत्त चरित्र प्रमाण पत्र आदि संलग्न कर भेजना अनिवार्य है।
  • लिफाफे के उपर बाँधी ओर “आँगनबाड़ी सेविका से महिला पर्यवेक्षिका पद हेतु आवेदन” लिखना आवश्यक है।
  • आवेदन हाथों-हाथ स्वीकार नहीं किए जायेंगे। बिना ऑनलाईन आवेदन अथवा निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदन विचारणीय नहीं होंगें।
  • आवेदिका आवेदन की एक प्रति अपने पास अवश्य सुरक्षित रख लेंगी। Bihar Aaganwadi Bharti 2026 साथ ही अन्डर टेकिंग देना अनिवार्य होगा कि वे नियमित नियुक्ति का दावा नहीं करेंगी।
  • निबन्धित डाक आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 24.04.2026 को अपराह्नन 5:00 बजे तक जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, भोजपुर को कार्यालय अवधि में प्राप्त हो जाना चाहिए।

Bihar Aaganwadi Bharti 2026 : शैक्षणिक योग्यता एवं उम्र

(i) शैक्षणिक योग्यता:- न्यूनतम योग्यता-मैट्रिक/समकक्ष उत्तीर्णता I

(ii) चयन वर्ष की 01 जनवरी को 10 वर्ष का कार्यकाल होना चाहिए अर्थात दिनांक- 01.01.2024 को 10 वर्ष की सेवा होनी चाहिए एवं आवेदिका भोजपुर जिला की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
(iii) उम्र सीमा निदेशालय के पत्रांक 41 दिनांक 29.01.2023 के आलोक में विज्ञापन वर्ष 2026 के पहली जनवरी को न्यूनतम उम्र 21 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सीमा में 11 वर्ष की छूट दी जाएगी।

Bihar Aaganwadi Bharti 2026 : चयन प्रक्रिया

  • शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री को ही मान्यता दी जाएगी।
  • आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि तक ही प्राप्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र मान्य होंगें।
  • आँगनबाड़ी सेविका के रूप में कार्य करते हुए उच्चतर डिग्री प्राप्त करने हेतु विधिवत अनुमति प्राप्त की गई है Bihar Aaganwadi Bharti 2026 तो आवेदिका को अनुमति प्राप्त करने का पत्र संलग्न करना होगा तभी उनके उच्चतर डिग्री का अंक जोड़ने पर विचार किया जाएगा।
  • मैट्रिक की परीक्षा के प्राप्तांकों का प्रतिशत् निकालते समय अतिरिक्त विषयों के अंकों को नहीं जोड़ा जाएगा। मात्र अनिवार्य एवं ऐच्छिक विषयों को जोड़ा जाएगा।
  • प्रत्येक अभ्यर्थी को उच्चतर परीक्षाओं (इंटर, स्नातक एवं स्नातकोत्तर) के लिए एवं राष्ट्रीय पुरस्कार / राज्य पुरस्कार प्राप्त अभ्यर्थियों को मार्गदर्शिका में निहित प्रावधान के आलोक में अतिरिक्त बोनस अंक दिए जाएँगे।
  • प्रत्येक अभ्यर्थी को 10 वर्ष की निरन्तर सेवा के लिए 10 अंक दिए जाएँगे। उसके पश्चात् सेवा में प्रत्येक अनुवर्ती पूर्ण वर्ष के लिए 1-1 अंक । यह अंक केवल उसी अवधि के लिए देय होगी, जिस अवधि के लिए मानदेय दिया गया हो।
  • विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त अंकों के कुल योग के आधार पर अंतिम योग्यता सूची तैयार कर आरक्षण कोटि के अनुसार जिलास्तरीय चयन समिति द्वारा अनुमोदनोपरान्त रिक्त पदों के आलोक में सर्वाधिक मेधा अंक वाली सेविकाओं की नियुक्ति महिला पर्यवेक्षिका के पद पर की जाएगी।
  • यदि दो सेविकाओं को समान मेधा अंक प्राप्त होते हैं Bihar Aaganwadi Bharti 2026 तो अधिक आयु वाली सेविका को ऊपर रखा जाएगा।
  • अनियमितता के आरोप में चयन मुक्त आँगनबाड़ी सेविका, महिला पर्यवेक्षिका के पद पर नियोजन हेतु अयोग्य होंगी।
  • उप सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार की अधिसूचना संख्या-5543 दिनांक – 04.10.2023 के आलोक में अनुबंध पर महिला पर्यवेक्षिका का नियत मानदेय /पारिश्रमिक 25000/- रूपये प्रतिमाह निर्धारित है। इसके अतिरिक्त 120/- रूपये प्रति आँगनबाड़ी केन्द्र यात्रा भत्ता (अधिकतम 9000/-रुपये प्रतिमाह) निर्धारित है।
  • अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी को सिविल सर्जन द्वारा निर्गत स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है।
Apply Link Click Here
Official Notification Click Here
Official WebsiteClick Here
TelegramClick Here

Gulab Singh

मैं Gulab Singh, एक पोस्टग्रेजुएट और The Job 73 वेबसाइट का संस्थापक हूँ। पिछले 3 वर्षों से मैं यूट्यूब और ब्लॉगिंग के माध्यम से सरकारी योजनाओं, नौकरियों, परीक्षा तिथियों, एडमिट कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा कर रहा हूँ। मेरा यूट्यूब चैनल 46,000 से अधिक सब्सक्राइबरों के साथ निरंतर आपके विश्वास को बनाए हुए है। यह ब्लॉग भी आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा है और आपको उत्तर प्रदेश, बिहार समेत भारत के विभिन्न राज्यों की सरकारी नौकरियों से जुड़ी सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Comment