साथियों पिछले दिनों दिल्ली में एक ऐसी घटना सामने निकल कर आती है कि दिल्ली जल निगम के द्वारा खोदे एक गड्ढे में एक नवयुवक की बाइक समेत बॉडी मिलती है I और जैसे ही इस चीज के बारे में दिल्ली के स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं आम जनमानस के बीच यह बात पहुंची तो इलाके में हड़कंप मच गया और आज यह चर्चा पूरे देश में बनी हुई है आइए विस्तार से जानते हैं यह घटना क्या है…..

Delhi Janakpuri Accident
यह घटना दिल्ली के जाने-माने क्षेत्र जनकपुरी में घटित हुई है दरअसल मामला यह है कि दिल्ली जल निगम के द्वारा पानी आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाने एवं बेहतर बनाने के लिए सड़क पर गड्ढा किया गया था जो आमतौर पर अक्सर हमारे देश में होता रहता है, और स्थानीय लोगों एवं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसे गड्ढे के चारों तरफ बैरिकेडिंग तो थी I लेकिन पूरी तरीके से मोर्चाबंदी नहीं की गई थी जिस तरीके से आमतौर पर गड्ढे के पास प्रशासन के द्वारा किया जाता है I

तो स्थानीय लोगों के मुताबिक इसी गड्ढे में गिरने से देर रात को बाहर से अपने घर की तरफ आ रहे युवक की मौत हो जाती है, हालांकि पुलिस प्रशासन अभी भी इस चीज के बारे में और अधिक जानने की कोशिश में लगे हुए हैं कि यह हादसा कैसे हुआ…?






