Bihar School Clerk New Recruitment 6421+ Post Apply Online Don’t Miss

इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी को बिहार स्कूल क्लर्क और परिचारी भर्ती 2025 के बारे में जानकारी देंगे, जिसमें आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को 10th और 12th पास होना अनिवार्य है और इसके आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2025 है, तो इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी को इस भर्ती प्रक्रिया के आवेदन के बारे में जानकारी दी जाएगी कि आपको आवेदन कैसे करना है आवेदन प्रक्रिया क्या होगी आवेदन शुल्क, आयु और आयु सीमा में छूट और साथ ही साथ दोस्तों इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इसमें किसी भी प्रकार का एग्जाम नहीं होगा और ना ही आप लोगों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क देना होगा I

इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए ना तो किसी प्रकार का कंप्यूटर सर्टिफिकेट चाहिए और ना ही किसी प्रकार का Experience चाहिए, लेकिन इस भर्ती प्रक्रिया में एक कंडीशन है अभी उसे कंडीशन के बारे में आगे चर्चा करेंगे I

क्या है स्कूल क्लर्क(School Clerk) और परिचारी (Office Attendant)

दोस्तों इन Bihar School Clerk New Recruitment 6421 पदों पर सिलेक्शन लेने के बाद आप सभी को बिहार सरकार के अंतर्गत सरकारी कर्मचारी बनकर काम करना होगा, और अगर बात करें स्कूल क्लर्क के काम के बारे में तो स्कूल Clerk के और परिचारी इन दोनों भारती की नियुक्ति बिहार के सरकारी विद्यालय में होगी और स्कूल क्लर्क में आपका कंप्यूटर पर काम रहेगा आपको सिलेक्शन होने के बाद कंप्यूटर पर अच्छे तरीके से काम करेंगे, आपको एक अलग से ऑफिस दिया जाएगा I

वहीं पर परिचारी को हम आमतौर पर Office Attendant के नाम से जानते हैं जिसकी नियुक्ति बिहार सरकार के किसी सरकारी विद्यालय में की जाएगी और उसे सरकारी विद्यालय में जितने भी ग्रुप डी लेवल के काम होंगे जैसे साफ सफाई करना, विद्यालय लिपिक या स्कूल क्लर्क की काम में मदद करना, या स्कूल में आने वाले अन्य पर्व त्यौहार एवं महोत्सव में स्कूल की सहायता करना और उसे अच्छे तरीके से व्यवस्थित करने में मदद करना उनके मुख्य काम होता है I

Apply Details – School Clerk & Office Attendant

इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को बिहार का निवासी होना अनिवार्य है, क्योंकि बिहार सरकार ने 17 जून 2025 को कैबिनेट की बैठक में इन पदों पर डोमिसाइल लगा दिया है केवल बिहार के अभ्यर्थी ही इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं I

उनमें से भी अनुकंपा और आश्रित वाले ही आवेदन कर सकेंगे जिनके परिवार के प्रमुख सदस्यों की शिक्षक एवं शिक्षकउत्तर से कर्मी की मौत उसी के सेवाकाल के दौरान पद पर रहते हो जाती हो, तो ऐसे में उनके आश्रित और अनुकंपा वाले ही इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे I बाकी इन पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन भी बिहार सरकार के द्वारा अगस्त 2025 में जारी किया जाएगा जिसमें कोई भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकेगा I

Apply Date6 July
Last Date16 July
Provisional Merit List22 July 2025
Final Merit List29 July 2025

इन पदों का नोटिफिकेशन शिक्षा विभाग के द्वारा निकाला गया है, शिक्षा विभाग के ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को 6 अगस्त 2025 तक पूरी कर ली जाएगी I जिन पर अंतिम फाइनल रिजल्ट 29 जुलाई 2025 को ही जारी कर दिया जाएगा क्योंकि इस भर्ती प्रक्रिया में कोई भी एग्जाम नहीं होगा अनुकंपा और आश्रित के मेरिट के बेस पर सिलेक्शन किया जाएगा तो ऐसे में सिलेक्शन प्रोसेस बहुत फास्ट है सिलेक्ट और इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी होने के बाद सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला जाएगा जिसमें सभी कैंडिडेट आवेदन कर सकेंगे और सिलेक्शन ले सकेंगे I

आवेदन कैसे करें

Bihar School Clerk New Recruitment 6421 : आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार को अपने जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर आवेदन फार्म प्राप्त कर ले, क्योंकि इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार की ऑनलाइन व्यवस्था नहीं है आप ऑफलाइन के माध्यम से ही आपको आवेदन करना होगा, आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद उसको अपने मूल दस्तावेजों से मिलते हुए आवेदन फार्म को भरना है ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि ना हो, और उसके बाद अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों(डॉक्यूमेंट) को इस आवेदन फार्म के साथ जोड़कर जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास ही जमा कर दें,

Note:- इस तरीके से आपके आवेदन फार्म की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी और आवेदन फॉर्म भरने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी से अपने आवेदन फार्म की रसीद लेना ना भूले ताकि भविष्य में आपके पास यह प्रमाण रहे कि अपने आवेदन फॉर्म भरा था जिस तरीके से आप ऑनलाइन आवेदन करते समय एप्लीकेशन प्रिंट लेते हैं इस प्रकार से आपको रसीद भी ले लेना है जिला शिक्षा पदाधिकारी से I

आयु और आयु सीमा में छूट

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 साल से लेकर 37 साल होनी चाहिए, तथा पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों की उम्र 18 साल से लेकर 40 वर्ष एवं अनुसूचित जाति वह अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों की उम्र 18 साल से लेकर 42 साल के बीच होनी चाहिए I अभ्यर्थियों की आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी I

Note:- सामान्य वर्ग की महिलाओं को भी आयु सीमा में नियमावली 2025 के तहत छूट दी गई है, जिनमें यदि सामान्य वर्ग की महिला की उम्र 18 साल से लेकर 40 वर्ष के बीच है तो वह आवेदन कर सकेंगे यहां पर सामान्य वर्ग की महिलाओं को 3 वर्ष की उम्र सीमा में छूट दी गई है I

Application Fee आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क राशि नहीं ली जा रही है, चाहे वह अभ्यर्थी सामान्य वर्ग पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग या अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के वर्ग का अभ्यर्थी ही क्यों ना हो किसी भी वर्ग से किसी भी प्रकार की आवेदन शुल्क व राशि नहीं ली जा रही है, इसका मुख्य कारण यह है कि इसमें ना तो किसी भी प्रकार का एग्जाम होगा केवल मेरिट के बेस पर सिलेक्शन होगा और साथ ही साथ इच्छुक अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जाकर भरना होगा I

Note:-
इसमें किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं है और साथ ही इच्छुक अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से भरना पड़ेगा I

कैसे बनेगी Final Merit List

आवेदन करने के बाद राज्य सरकार के द्वारा आपकी आवेदन फार्म को आपके दस्तावेजों से मिलाया जाएगा कि आपने जो अपने डॉक्यूमेंट से जितनी भी जानकारी भरी है वह सही है या नहीं अगर आपकी जानकारी उचित नहीं पाई जाती है तो आपके आवेदन फार्म को अस्वीकार कर दिया जाएगा, आवेदन फार्म सही पाए जाने पर बिहार सरकार के द्वारा 22 जुलाई 2025 को एक औपबंधिक मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी,

औपबंधिक मेधा सूची का आशय यह है कि बिहार सरकार फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करने से पहले यह मेरिट लिस्ट इसलिए जारी करती है, ताकि किसी भी व्यक्ति को या अभ्यर्थी को जिसने आवेदन किया था अगर उसको मेरिट लिस्ट के विरुद्ध कोई आपत्ति करनी है या शिकायत हो तो वह आपत्ति दर्ज कर सकता है और बाद में उसका समाधान किया जाएगा और उसके बाद फिर अंतिम और फाइनल मेरिट लिस्ट 29 जुलाई 2025 को जारी की जाएगी I

अंतिम फाइनल मेरिट लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों का नाम सबसे टॉप पर होगा, और साथ ही साथ जितनी सीट होगी उसे हिसाब से उनका सिलेक्शन किया जाएगा, और उसके लिए एक Cut off भी निर्धारित की जाएगी

बिहार विद्यालय सहायक और परिचारी भर्ती नया नोटिस

Imp Document DV

इन पदों पर आवेदन करने के बाद जब आप सब की 29 जुलाई 2025 को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी हो जाएगी, तो जिन-जिन अभ्यर्थियों का इन पदों पर सलेक्शन हुआ होगा बिहार सरकार के द्वारा उन अभ्यार्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा I तो अभी इस पैराग्राफ में आपको बताएंगे आखिर कौन-कौन सा डॉक्यूमेंट लगेंगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय ताकि आपको उसे समय कोई भी दिक्कत ना हो,

  • आवेदन फार्म की प्रति या रसीद
  • 10th Marksheet
  • 12th Marksheet
  • Domicile Certificate
  • Cast Certificate
  • Aadhar Card & Pan Card
  • 4 Pass Port Size Photo
  • अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जो शिक्षा विभाग के द्वारा इसके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय मांगे गए हैं I

Imp Links Sections

मुंगेर जिला नया नोटिस 2025
मधुबनी जिला नया नोटिस 2025
All Documents Completed
TRE 1 & TRE 2 से संबंधित टीचर Notice
अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पहले पिता और बाद में पुत्र
विद्यालय सहायक/लिपिक पोस्ट पर एलिजिबल ना होना
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय All सर्टिफिकेट ना देना
सरकारी कर्मचारियों को अनुकंपा के आधार पर लिपिक के पोस्ट पर नियुक्त करना
विद्यालय परिचारी के पदों पर रिजेक्ट लोग
विद्यालय परिचारी में सिलेक्टेड लोगों की सूची
जहानाबाद नया नोटिस जारी 2025
भागलपुर नया नोटिस 2025
Merit List अररिया 2025
Merit List अरवल 2025
Merit List Banka 2025
Merit List Rohtas 2025
Bihar Education Department Website
School Clerk View Notification
Bihar Panchayati Raj 8000+ Post

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में आप सभी को Bihar School Clerk New Recruitment 6421 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी गई है, जैसे आवेदन शुल्क आवेदन करने की अंतिम तिथि आयु सीमा और आयु सीमा में छूट Joing और Posting एवं अन्य महत्वपूर्ण संबंधित जानकारी प्रदान कर दी गई है, और आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों से एक बार पुनः आग्रह है कि आवेदन करने से पूर्व वह स्वयं इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में जांच लें, वरना किसी भी प्रकार की हानि होने पर वेबसाइट और वेबसाइट संचालक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी I

साथियों यदि इस आर्टिकल को पढ़ने के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि आपको मिलती है तो आप कमेंट बॉक्स में उसे त्रुटि का जिक्र जरूर करें ताकि हमारी टीम के द्वारा आपके द्वारा कमेंट की गई त्रुटि को पढ़कर ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार अपडेट किया जा सके II धन्यवाद II

Gulab Singh

मैं Gulab Singh, एक पोस्टग्रेजुएट और The Job 73 वेबसाइट का संस्थापक हूँ। पिछले 3 वर्षों से मैं यूट्यूब और ब्लॉगिंग के माध्यम से सरकारी योजनाओं, नौकरियों, परीक्षा तिथियों, एडमिट कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा कर रहा हूँ। मेरा यूट्यूब चैनल 46,000 से अधिक सब्सक्राइबरों के साथ निरंतर आपके विश्वास को बनाए हुए है। यह ब्लॉग भी आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा है और आपको उत्तर प्रदेश, बिहार समेत भारत के विभिन्न राज्यों की सरकारी नौकरियों से जुड़ी सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Comment