Bihar Rashan Dealer Kotedar Recruitment 2026 I Big News बिहार राशन डीलर कोटेदार नई भर्ती 2026 जाने पूरी प्रक्रिया

बिहार जिला पूर्ति शाखा द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत उचित दर की दुकानों की अनुज्ञप्ति हेतु आधिकारिक नोटिस जारी कर दी गई है I Bihar Rashan Dealer Kotedar Recruitment 2026 जिसकी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित है सिवान जिला प्रशासन ने बिहार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत जिले के सिवान सदर और महाराज गंज अनु मंडलों में रिक्त जन वितरण प्रणाली के दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं I

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इसकी चयन प्रक्रिया और योग्यता के बारे में विस्तार से बताया जाएगा I

Bihar Rashan Dealer Kotedar Recruitment 2026 : रिक्त पदों का विवरण

बिहार जिला पूर्ति शाखा द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत कुल 229 रिक्त पदों को भरने के लिए संबंधित पंचायत के स्थाई निवासियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं इसकी पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी I

अनुमंडल का नामकुल रिक्त पदमुख्य आरक्षित श्रेणियां
सिवान सदर134UR – 36, / OBC – 16, / SC/ST -16
महाराज गंज95UR – 11, / OBC – 35, / SC/ST -08
कुल योग229

Read Also : Bihar Vikas Mitra Bahali 2026

Bihar Rashan Dealer / Kotedar Recruitment 2026 : शैक्षणिक योग्यता

  • अभ्यर्थी को कम से कम दसवीं पास होना अनिवार्य है I
  • कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, यदि कंप्यूटर ज्ञान समान है, तो उच्च शैक्षणिक योग्यता और फिर अधिक आयु वाली उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी I
  • अभ्यर्थी उसी पंचायत या वार्ड का निवासी होना चाहिए जहां के लिए वह आवेदन कर रहा है I

Bihar Rashan Dealer / Kotedar Recruitment 2026 : आवश्यक दस्तावेज

  • शैक्षणिक योग्यता और कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित प्रमाण पत्र I
  • अंचल अधिकारी द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो) और आवास प्रमाण पत्र I
  • हाल ही का रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर I
  • पुलिस विभाग द्वारा निर्गत आचरण प्रमाण पत्र I
  • प्रस्तावित दुकान स्थल के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज (खसरा, खाता, रखवा आदि) I

Bihar Rashan Dealer / Kotedar Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण तिथि

इच्छुक अभ्यर्थी सिवान जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं I

  • आवेदन शुरू होने की तिथि – 16 मार्च 2026 I
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 04 अप्रैल 2026 I

निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा I

Bihar Rashan Dealer / Kotedar Recruitment 2026 : चयन क्रम

अनुज्ञप्ति निर्गत करने के लिए निम्नलिखित समूह को प्राथमिकता दी जाएगी

  • महिलाओं की सहयोग समिति I
  • पूर्व सैनिकों की सहयोग समिति I
  • शिक्षित बेरोजगार I
  • स्वयं सहायता समूह I

Bihar Rashan Dealer / Kotedar Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण निर्देश

  • एक अभ्यर्थी केवल एक ही पंचायत या वार्ड के लिए आवेदन कर सकता है यदि कोई अभ्यार्थी एक से अधिक आवेदन करता है तो उसके सभी आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे I
  • चयन प्रक्रिया के दौरान प्रकाशित मेधा सूची के विरुद्ध 15 दिनों के भीतर दवा या आपत्ति दर्ज की जा सकती है I
  • स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारियों (पोता/होती/) और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए भी आरक्षण का प्रावधान है I

आवेदक को सलाह दी जाती है कि वह नियमित अपडेट के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें इसका विज्ञापन जिला पदाधिकारी सिवान के आदेश अनुसार नहीं किया गया है I

Official Notification Click Here
TelegramJoin Now

Gulab Singh

मैं Gulab Singh, एक पोस्टग्रेजुएट और The Job 73 वेबसाइट का संस्थापक हूँ। पिछले 3 वर्षों से मैं यूट्यूब और ब्लॉगिंग के माध्यम से सरकारी योजनाओं, नौकरियों, परीक्षा तिथियों, एडमिट कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा कर रहा हूँ। मेरा यूट्यूब चैनल 46,000 से अधिक सब्सक्राइबरों के साथ निरंतर आपके विश्वास को बनाए हुए है। यह ब्लॉग भी आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा है और आपको उत्तर प्रदेश, बिहार समेत भारत के विभिन्न राज्यों की सरकारी नौकरियों से जुड़ी सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Comment