Bihar KGBV Recruitment 2026 I Big News बिहार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भर्ती 2026, 3976 पदों पर आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में Bihar KGBV Recruitment 2026 विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है यह निर्णय न्यायालय के आदेश पर परिषद की बैठक के बाद लिया गया है अब अभ्यर्थियों को पुनः ऑनलाइन माध्यम से आवेदन का मौका दिया गया है I

यह नियोजन प्रक्रिया पूर्णतः संविदा के आधार पर होगा जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग की महिलाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है I

Bihar KGBV Recruitment 2026 : आयु सीमा

नियोजन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है और अधिकतम आयु सीमा श्रेणीवार निम्नवत है -आरक्षित वर्ग

  • अनारक्षित वर्ग – 37 वर्ष
  • पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति/जनजाति – 42 वर्ष
  • दिव्यांग जनों की आयु सीमा में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी I

Read Also : Bihar Gram Kachhari Secretary And Nyaya Mitra DV Notice Out

Bihar KGBV Recruitment 2026 : शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

  • शिक्षण पद – ( वार्डेन और शिक्षिका ) किसी भी संबंधित विषय (भाषा/विज्ञान/ गणित एवं सामाजिक विज्ञान में स्नातक होना अनिवार्य है इसके साथ ही D.El.Ed. या B. ed. जैसे प्रशिक्षण और शिक्षक पात्रता परीक्षा TET पास किए हुए अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी I
  • लेखापाल – सह – सहायक – इन अभ्यर्थियों को B.Com. की पात्रता होनी चाहिए होनी चाहिए I
  • अन्य पद : अनुसेवक, चौकीदार और रसोईया पदों के लिए न्यूनतम 5वी या 10वी पास पात्रता रखी गई है I

Bihar KGBV Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 10 मार्च

Bihar KGBV Recruitment 2026 : रिक्त पदों का विवरण

संबंधित जिलों के द्वारा समर्पित रिक्त पदों की संख्या निम्नवत है –

पद का नाम कुल रिक्तियां

  • वार्डेन- सह – शिक्षिका 331
  • अंशकालिक शिक्षिका (भाषा) 343
  • अंशकालिक शिक्षिका (विज्ञान एवं गणित) 480
  • अंशकालिक शिक्षिका (सामाजिक विज्ञान) 426
  • लेखापाल – सह – सहायक 262
  • अनुसेवक (Poen) 287
  • चौकीदार/रात्रि प्रहरी 462
  • मुख्य रसोईया 395
  • सहायक रसोईया 990

Bihar KGBV Recruitment 2026 : चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया को पदों के अनुसार क्रमशः दो भागों में बांटा गया है

  • लिखित परीक्षा – वार्डेन- सह – शिक्षिका और लेखापाल के पदों के लिए 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी I इसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा I पास होने के लिए कम से कम 40 अंक लाना अनिवार्य है I
  • साक्षात्कार ( Interview ) – अनुसेवक, रात्रि प्रहरी और रसोईया जैसे पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी I इसका चयन सीधे 100 अंकों के इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा I

वार्डेन- सह – शिक्षिका के पद के लिए उन अभ्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास अंग्रेजी और कंप्यूटर का ज्ञान हो I

Bihar KGBV Recruitment 2026 : वेतन और सुविधाएं

  • वार्डेन- सह – शिक्षिका – 15,000 रुपया I
  • अंशकालिक शिक्षिका (भाषा) – 13000 रुपया I
  • लेखापाल – सह – सहायक – 8500 रुपया + 2000 रुपया आवासीय भत्ता I
  • रसोईया एवं अन्य पद – 6000 रुपया से 6500 रुपया I

Bihar KGBV Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण नियम और शर्तें

  • वार्डेन- सह – शिक्षिका, लेखापाल, और रसोईया को अनिवार्य रूप से 24 घंटे छात्रावास में रहना होगा I
  • आवेदक बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है I
  • शुरुआत में नियोजन 3 वर्ष के लिए होगा जिसे संतोषजनक कार्य के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है सेवा की अधिकतम आयु 60 वर्ष होगी I
  • बिहार सरकार द्वारा आरक्षण नीति के तहत महिलाओं को 35% और दिव्यांगों को 4% नियमानुसार आरक्षण दिया जाएगा I

Bihar KGBV Recruitment 2026 : आवेदन कैसे करें

  • इच्छुक अभ्यर्थी इसकी अधिकारी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं I
  • आवेदन शुल्क महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 है ( वार्डेन- सह – शिक्षिका और लेखापाल पदों के लिए )
  • अनुसेवक, रसोईया और चौकीदार पदों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा I

इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें I

Official Website Visit Now
Read Official Notification Click Here
Telegram Join Now

Gulab Singh

मैं Gulab Singh, एक पोस्टग्रेजुएट और The Job 73 वेबसाइट का संस्थापक हूँ। पिछले 3 वर्षों से मैं यूट्यूब और ब्लॉगिंग के माध्यम से सरकारी योजनाओं, नौकरियों, परीक्षा तिथियों, एडमिट कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा कर रहा हूँ। मेरा यूट्यूब चैनल 46,000 से अधिक सब्सक्राइबरों के साथ निरंतर आपके विश्वास को बनाए हुए है। यह ब्लॉग भी आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा है और आपको उत्तर प्रदेश, बिहार समेत भारत के विभिन्न राज्यों की सरकारी नौकरियों से जुड़ी सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Comment