बिहार सरकार के द्वारा बिहार के अभ्यर्थियों के लिए पंचायती राज विभाग ने अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का एक बहुत बड़ा अवसर प्रदान करते हुएBihar Gram Kachhari Secretary And Nyaya Mitra के पदों पर Document Verification की प्रक्रिया शुरू कर दी है हाल ही में विभाग द्वारा आधिकारिक नोटिस भी जारी कर दिया गया है I
इस आर्टिकल के माध्यम से आपको इस भर्ती की काउंसलिंग की तिथि, चयन प्रक्रिया और आधिकारिक निर्देशों के बारे में चर्चा करेंगे I
Read Also : NCL Recruitment 2026 Notification Out
Bihar Gram Kachhari Secretary And Nyaya Mitra DV Notice 2026 : चयन प्रक्रिया
- उपर्युक्त विषयक प्रसंगाधीन पत्र के माध्यम से निदेशानुसार कहना है कि विभागीय विज्ञापन नोटिस संख्या 826 एवं विज्ञापन नोटिस संख्या 1420 के आलोक में क्रमशः ग्राम कचहरी सचिव एवं न्यायमित्र के पद हेतु चयनित अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण – पत्रों का सत्यापन विभिन्न निर्धारित तिथियां को किया गया है तदोपरांत शेष रिक्त पर अगले आदेश तक नियोजन की कार्यवाही नहीं किए जाने हेतु सभी जिलों को निर्देश संसूचित किया गया था I
- उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार पटना का पत्र संख्या 22047 दिनांक 27/11/2025 द्वारा राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को ससमय नौकरी देने के लक्ष्य के अधीन रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने हेतु सभी विभाग/कार्यालय को निर्देश संसूचित किया गया है I उक्त आलोक में पंचायती राज विभाग अंतर्गत ग्राम कचहरी सचिव और न्याय मित्र के शेष रह गई रिक्त पदों को भरने की कारवाई किया जाना आवश्यक है I
- ज्ञातव्य हो कि ग्राम कचहरी न्यायमित्र नियमावली 2007 की नियम 6 (13) में निहित प्रावधान – अंतिम रूप से प्रकाशित पैनल ग्राम कचहरी के पूर्ण कार्यकाल के लिए वैध रहेगा I नियम – 6 (17) के अनुसार – ग्राम कचहरी की मेधा सूची से संबंधित ग्राम कचहरी के रिक्त को भरे जाने के बाद ग्राम कचहरीवार तैयार किए गए पैनल को सुरक्षित रखा जाएगा I ताकि भविष्य में यदि रिक्त हो तो संबंधित ग्राम कचहरी का मेधा सूची में अवरोही क्रम में उपर्युक्त समिति द्वारा काउंसलिंग के आधार पर रिक्त पदों को भरा जा सके I का अनुपालन करते हुए न्याय मित्र की अंतिम मेधा सूची ( Final Merit List) पैनल से अवरोही क्रम में यथा मेधाक्रम – 01 के अभ्यर्थी के चयनित/नियोजित नहीं होने पर मेधाक्रम – 02 के अभ्यर्थी तथा इसी प्रकारमेधाक्रम – 02,03……. के अभ्यर्थी का चयन/नियोजन नहीं होने पर अगले मेधाक्रम के व्यक्ति का नियोजन करने की कार्यवाही पूर्ण की जानी चाहिए I
- ग्राम कचहरी सचिव/न्याय मित्र पद पर नियोजन हेतु दिनांक 26/02/2026 को काउंसलिंग की तिथि निर्धारित की जाती है काउंसलिंग तिथि को जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा या सुनिश्चित किया जाएगा कि योग्य अभ्यार्थियों को नियोजन एवं सहमति पत्र अनिवार्य रूप से काउंसलिंग के दिन संबंधित ग्राम कचहरी सरपंच के हाथों वितरित कर दी जाए I उक्त नियोजन की संपूर्ण जवाबदेही जिला पंचायत राज पदाधिकारी की होगी I
Bihar Gram Kachhari Secretary And Nyaya Mitra DV Notice 2026 : काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां
विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया Document Verification को सुचारू रूप से चलने के लिए निम्नलिखित निर्धारित तिथियां दी गई है I
- काउंसलिंग की तिथि – 26 फरवरी 2026
- समीक्षा बैठक (VC) – 20 फरवरी 2026 को दोपहर 03:00 बजे तक जिला पंचायत राज पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक सुनिश्चित की गई है
Bihar Gram Kachhari Secretary And Nyaya DV Notice 2026 : अभ्यार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश
काउंसलिंग के समय अभ्यार्थियों को कुछ विशेष बातों पर ध्यान रखना अनिवार्य है I
- प्रमाण पत्र सत्यापन – चाइनीस अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का गहन सत्यापन किया जाएगा I
- नियोजन पत्र का वितरण – जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुरक्षित करने का निर्देश दिया गया है कि योग्य व्यक्तियों को नियोजन और सहमति पत्र उसी दिन संबंधित ग्राम कचहरी के सरपंच के हाथों वितरित कर दिया जाए I
- जवाबदेही – नियोजन जिला पंचायत राज पदाधिकारी की होगी ताकि प्रक्रिया में कोई त्रुटि न हो I
| Gram Sachiv DV Official Notification | Click Here |
| Gram Sachiv VC Official Notification | Click Here |
| Telegram | join Now |






