AIIMS Nursing Officer Recruitment Online Form 2026 I Big News AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर का नोटिफिकेशन हुआ जारी ऐसे करें आवेदन

आप भी नर्सिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं I और (AIIMS) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में शामिल होने का मौका देख रहे हैं AIIMS Nursing Officer Recruitment Online Form 2026 तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है I

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इसकी महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता, आवेदन शुल्क और परीक्षा पैटर्न के बारे में बताएंगे I

AIIMS Nursing Officer Recruitment Online Form 2026 : शैक्षणिक योग्यता

नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थीयो के पास निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता अवश्य होनी चाहिए तभी आप इसमें आवेदन कर सकते हैं I

  • भारतीय नर्सिंग परिषद/राज्य नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.SC (Hons.) नर्सिंग या B.SC नर्सिंग I
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.SC. (Post – Certificate ) या Post B.SC नर्सिंग I
  • अभ्यर्थी का राज्य/भारतीय नर्सिंग परिषद में नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना अनिवार्य है I
  • यदि आपके पास यदि आपके पास GNM डिप्लोमा है, आपके पास काम से कम 50 बिस्तर वाले अस्पताल में 2 साल का अनुभव होना चाहिए यह अनुभव शैक्षणिक योग्यता पूरी करने और पंजीकरण के बाद का होना चाहिए I

Read Also : DSSSB New Recruitment 2026 Notification Out

AIIMS Nursing Officer Recruitment Online Form 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

इसकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण तरीके से ऑनलाइन होगी यहां मुख्य तिथि दी गई है I

  • आवेदन शुरू होने की तिथि – 24 फरवरी 2026 I
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 16 मार्च 2026 ( शाम 5:00 बजे तक ) I
  • आवेदन में सुधार करने की तिथि – 25 मार्च से 27 मार्च 2026 तक I
  • प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि – 08 अप्रैल 2026 I
  • स्टेज – I परीक्षा ( Preliminary ) की तिथि – 11 अप्रैल 2026 ( शनिवार ) I
  • स्टेज – II परीक्षा ( Mains ) की तिथि – 30 अप्रैल 2026 ( गुरुवार ) I

AIIMS Nursing Officer Recruitment Online Form 2026 : आवेदन शुल्क

  • General/OBC – 3000 rs
  • SC/ST/EWS – 2400 rs
  • PWBD – 00

परीक्षा में शामिल होने वाले SC/ST अभ्यर्थियों का शुल्क, परिणाम घोषित होने के बाद वापस कर दिया जाएगा I

AIIMS Nursing Officer Recruitment Online Form 2026 : आयु सीमा

  • सभी अभ्यर्थियों के लिए के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है I
  • आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी I
  • आरक्षित श्रेणियां को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी I (OBC – 03 वर्ष, SC/ST – 05 वर्ष, PWBD – 05 वर्ष, )

AIIMS Nursing Officer Recruitment Online Form 2026 : आवेदन कैसे करें

अभ्यर्थी AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 16 मार्च 2026 शाम 5:00 बजे तक अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं I अभ्यर्थी आवेदन करते समय अपनी फोटो, अपना हस्ताक्षर, अपने अंगूठे का निशान और दिए गए निर्देशाे के अनुसार ही अपलोड करें अन्यथा आपका आवेदन रद्द भी किया जा सकता है I

AIIMS Nursing Officer Recruitment Online Form 2026 : चयन प्रक्रिया

इसकी चयन प्रक्रिया 2 चरणों में परीक्षा (CBT) कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से होगी I

परीक्षा पैटर्न

स्टेज – I – NORCET Preliminary – यह परीक्षा केवल एक Qualifying परीक्षा है I इसमें प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ा जाएगा I

  • समय – 90 मिनट I
  • कुल प्रश्न – 100 , बहुविकल्पीय प्रश्न (100 अंक) I
  • 20 प्रश्न सामान्य ज्ञान से, और 80 प्रश्न नर्सिंग पाठ्यक्रम से होंगे I
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे I
  • General/EWS के लिए 50 परसेंटाइल, OBC के लिए 45 परसेंटाइल और SC/ST के लिए 40 परसेंटाइल अनिवार्य है I

स्टेज – I – NORCET Main मुख्य परीक्षा

  • समय – 180 मिनट I
  • कुल प्रश्न – 160, बहुविकल्पीय प्रश्न (160 अंक) I
  • यह पूरा पेपर नर्सिंग पाठ्यक्रम पर आधारित होगा जिसमें केस सिनेरियो वाले प्रश्न पर विशेष ध्यान दिया जाएगा I
  • इसमें भी 1/3 की नेगेटिव मार्किंग होगी I
  • अंतिम मेरिट लिस्ट केवल स्टेज – II में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी I

यह जानकारी आधिकारिक सूचना पर आधारित है अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन करने से पहले एक बार इसका Official Notification ध्यान से पढ़ें I

Apply Online Click Here
Download Official Notification Click Here
Official WebsiteClick Here
Telegram Click Here

Gulab Singh

मैं Gulab Singh, एक पोस्टग्रेजुएट और The Job 73 वेबसाइट का संस्थापक हूँ। पिछले 3 वर्षों से मैं यूट्यूब और ब्लॉगिंग के माध्यम से सरकारी योजनाओं, नौकरियों, परीक्षा तिथियों, एडमिट कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा कर रहा हूँ। मेरा यूट्यूब चैनल 46,000 से अधिक सब्सक्राइबरों के साथ निरंतर आपके विश्वास को बनाए हुए है। यह ब्लॉग भी आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा है और आपको उत्तर प्रदेश, बिहार समेत भारत के विभिन्न राज्यों की सरकारी नौकरियों से जुड़ी सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Comment