MP TET 2026 Notification : Big Update मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 2 एवं वर्ग 3 के लिए आवेदन 21 अगस्त से, परीक्षा 12 अक्टूबर से

मध्यप्रदेश में प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन कर रहे सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिस जारी कर दिया गया है। MP TET 2026 Notification मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल द्वारा जारी नोटिस के अनुसार इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इच्छुक पात्र शिक्षक 4 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। वहीं परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2026 से किया जाएगा।

MP TET 2026 Notification : महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन शुरू होने की तिथि21 अगस्त 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि04 सितंबर 2026
आवेदन में संशोधन करने की तिथि21 अगस्त 2026
आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि09 सितंबर 202
परीक्षा तिथि12 अक्टूबर 2026

Read Also : Health Department new Recruitment 2026 Click Here

MP TET 2026 Notification Out : MPTET 2026 क्या है

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारीजारी नोटिस के अनुसार प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा 2026 का विस्तृत विवरण दिया गया है। इसमें प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (सेवारत शिक्षकों हेतु) और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (सेवारत शिक्षकों हेतु) को शामिल किया गया है यह परीक्षा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के संबंधित आदेशों के क्रम में आयोजित की जा रही है। नियम पुस्तिका के अनुसार पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना संबंधित शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है। न्यायालय के आदेश के अनुसार निर्धारित परिस्थितियों में सेवारत शिक्षकों को TET की पात्रता प्राप्त करनी होगी। MP TET 2026 Notification

MP TET Notification : में कौन आवेदन कर सकता है

यह परीक्षा सेवारत शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है। प्राथमिक स्तर के ऐसे शिक्षक, जिन्होंने संबंधित पात्रता परीक्षा पहले उत्तीर्ण नहीं की है, इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। नियम पुस्तिका में सरकारी विद्यालयों के प्राथमिक स्तर पर कार्यरत विभिन्न श्रेणी के शिक्षकों का उल्लेख किया गया है।

इसके अलावा अशासकीय विद्यालयों में प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन करने वाले पात्र शिक्षक भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसी तरह माध्यमिक स्तर पर सरकारी विद्यालयों में कार्यरत ऐसे शिक्षक, जिन्होंने संबंधित पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। अशासकीय विद्यालयों में माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन करने वाले ऐसे शिक्षक भी नियमों के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

MP TET Notification 2026 : परीक्षा शुल्क

  • नियम पुस्तिका के अनुसार सेवारत शिक्षकों के लिए इस पात्रता परीक्षा में सभी श्रेणी/संवर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क ₹1,000 प्रति प्रश्नपत्र निर्धारित किया गया है।
  • इसके अतिरिक्त ऑनलाइन आवेदन भरने के तरीके के अनुसार पोर्टल शुल्क भी लागू होगा।
  • MP Online के कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर ₹60 पोर्टल शुल्क और Registered Citizen User के माध्यम से लॉगिन करके आवेदन करने पर ₹20 पोर्टल शुल्क देय बताया गया है।

MP TET Notification 2026 : परीक्षा कब होगी

  • MPTET 2026 परीक्षा 12 अक्टूबर 2026, सोमवार से शुरू होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

पहली पाली –

  • रिपोर्टिंग समय – सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक I
  • महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय – 9:50 से 10:00 बजे तक I
  • उत्तर अंकित करने का समय – सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक I

दूसरी पाली –

  • रिपोर्टिंग समय – दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक I
  • महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय – 02:50 से 3:00 बजे तक I
  • उत्तर अंकित करने का समय – दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक I

दोनों पालियों में उत्तर अंकित करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।

MP TET Notification 2026 OUT : में न्यूनतम कितने अंक जरूरी हैं

शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल होने के लिए वर्ग के अनुसार न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल द्वारा जारी नोटिस के अनुसार दिए गए विवरण के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग व्यक्ति तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत, जबकि अन्य अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।

MP TET 2026 Notification : महत्वपूर्ण लिंक

Apply LinkLink Active Soon (21 अगस्त 2026)
Official NotificationClick Here
Official WebsiteVisit Now
Health Department new Recruitment 2026Click Here
TelegramJoin Now

Gulab Singh

मैं Gulab Singh, एक पोस्टग्रेजुएट और The Job 73 वेबसाइट का संस्थापक हूँ। पिछले 3 वर्षों से मैं यूट्यूब और ब्लॉगिंग के माध्यम से सरकारी योजनाओं, नौकरियों, परीक्षा तिथियों, एडमिट कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा कर रहा हूँ। मेरा यूट्यूब चैनल 66,000 से अधिक सब्सक्राइबरों के साथ निरंतर आपके विश्वास को बनाए हुए है। यह ब्लॉग भी आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा है और आपको उत्तर प्रदेश, बिहार समेत भारत के विभिन्न राज्यों की सरकारी नौकरियों से जुड़ी सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Comment