Bihar One Stop Center Recruitment 2026 I बिहार किशनगंज में विभिन्न पदों पर निकाली गई बंपर भर्ती, बिना परीक्षा सीधे भर्ती, यहां से डाउनलोड करें फॉर्म, जाने पूरी चयन प्रक्रिया

साथियों अगर आप भी बिहार के निवासी हैं और अपने जिले में वैकेंसी की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए बहुत ही सुनहरा अवसर है अपने ही जिले में रहकर आप इस भर्ती के माध्यम से नौकरी कर सकते हैं, Bihar One Stop Center Recruitment 2026 समाहरणालय किशनगंज के वन स्टाफ सेंटर में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है या भर्ती महिला एवं बाल विकास निगम बिहार के निर्देशानुसार किशनगंज जिले के लिए निकली गई है

इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं अगर आप भी इस भर्ती की योग्यता को पूरा करते हैं तो आवेदन अवश्य करें I

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इस भर्ती से संबंधित सभी जानकारी जैसे- पदों का विवरण, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करना है, उम्र सीमा, आवेदन शुल्क आदि सभी जानकारी बताई जाएगी I Bihar One Stop Center Recruitment 2026

Bihar One Stop Center 2026 : महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन शुरू होने की तिथिविज्ञापन प्रकाशन की तिथि से ही शुरू है
आवेदन करने की अंतिम तिथि20 जून 2026

Note – अगर आप भी इसमें आवेदन करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द आवेदन करें अंतिम तिथि का इंतजार ना करें, अंतिम तिथि के बाद किया गया आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा I Bihar One Stop Center Recruitment 2026

Read Also : बिहार खाद्य विभाग में निकली बंपर भर्ती यहां देखें भर्ती का पूरा विवरण Click Here

आयु सीमा : One Stop Center Recruitment 2026

बिहार समाहरणालय किशनगंज के वन स्टाफ सेंटर के द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार – Bihar One Stop Center Recruitment 2026

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष I
  • अधिकतम आयु – अलग-अलग वर्गों के अनुसार निर्धारित की गई है
    • अनारक्षित – पुरुष – 37 वर्ष I
    • अनारक्षित – महिला – 40 वर्ष I
    • अत्यंत पिछड़ा वर्ग – पुरुष और महिला 40 वर्ष I
    • अधिकतम उम्र सीमा किसी भी परिस्थिति में 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए I Bihar One Stop Center Recruitment 2026

One Stop Center Vacancy 2026 : पदों का विवरण, योग्यता और सैलरी

बिहार समाहरणालय किशनगंज के वन स्टाफ सेंटर के द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार इस भर्ती के तहत अलग-अलग कार्यभार के लिए कुल पांच पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसका विवरण निम्न है – Bihar One Stop Center Recruitment 2026

क्र.सं.पद का नामकुल पद कैटिगरीशैक्षणिक योग्यता एवं अनुभवमानदेय
01केस वर्कर (केवल महिलाओं के लिए)01अत्यंत पिछड़ा वर्गकानून/समाजकार्य/समाज शास्त्र/समाज विज्ञान/मनोविज्ञान में स्नातक। महिलाओं के मुद्दों से संबंधित किसी सरकारी/गैर सरकारी प्रोजेक्ट में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव (स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता)।₹ 22,000/-
02कंप्यूटर ज्ञानयुक्त कार्यालय सहायक01अनारक्षितकंप्यूटर / आई०टी० में डिप्लोमा के साथ स्नातक। डेटा प्रबंधन, डॉक्युमेंटेशन, वेब रिपोर्टिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव₹ 17,000/-
03पारा लीगल पर्सनल/अधिवक्ता01अनारक्षितकानून (LLB) में स्नातक। महिलाओं से संबंधित प्रोजेक्ट में जिला स्तर पर 3 वर्ष का कार्य अनुभव या कोर्ट में वकालत का 2 वर्ष का अनुभव।₹ 8,000/-
04बहुउद्देशीय कर्मी/रसोइया01अत्यंत पिछड़ा वर्गमैट्रिक (10th) पास। संबंधित क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव।₹ 13,000/-
05रात्रि प्रहरी / सुरक्षा कर्मी01अत्यंत पिछड़ा वर्गमैट्रिक (10th) पास। सरकारी या किसी प्रतिष्ठित संस्थान में सुरक्षा प्रहरी के रूप में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव।₹ 13,000/-

चयन प्रक्रिया : Bihar One Stop Center New Recruitment

बिहार समाहरणालय किशनगंज के वन स्टाफ सेंटर के द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों में किया जाएगा – Bihar One Stop Center Recruitment 2026

  • उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और साक्षात्कार/काउंसेलिंग के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद अंतिम मेधा सूची जारी होगी।
  • इंटरव्यू और काउंसेलिंग की जानकारी अभ्यर्थियों को उनके आवेदन में दिए गए Email ID और किशनगंज जिले की आधिकारिक NIC वेबसाइट पर दी जाएगी।
  • डाक द्वारा कोई अलग से पत्र नहीं भेजा जाएगा।
  • सरकारी या अर्ध-सरकारी संस्थानों में काम का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

Note – यह नियुक्ति पूरी तरह से संविदा के आधार पर है और पूर्णतः अस्थायी है। चयनित कर्मी सरकारी सेवक नहीं माने जाएंगे और न ही भविष्य में नियमितीकरण का कोई दावा कर सकेंगे।

Bihar One Stop Center Recruitment : आवेदन कैसे करें (How To Apply)

बिहार समाहरणालय किशनगंज के वन स्टाफ सेंटर के द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार यदि आप इन पदों के लिए योग्यता रखते हैं, तो आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया नीचे दी गई है – Bihar One Stop Center Recruitment 2026

  • सबसे पहले आवेदन फॉर्म (विहित प्रपत्र) का प्रिंटआउट निकाल लें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे— पद का नाम, अपना नाम, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि को साफ-साफ अक्षरों में भरें।
  • फॉर्म पर अपना एक स्वअभिप्रमाणित पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएँ।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेजों (जैसे- मैट्रिक, इंटर, स्नातक के अंक पत्र/प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र) की फोटोकॉपी पर अपना हस्ताक्षर करके फॉर्म के साथ नत्थी करें।
  • भरे हुए फॉर्म को एक लिफाफे में बंद करके निबंधित डाक (Registered Post/Speed Post) द्वारा नीचे दिए गए पते पर भेज दें।

आवेदन भेजने का पता –

  • महिला सशक्तिकरण कार्यालय,
  • नियर जिला स्वास्थ्य समिति / प्रेस क्लब,
  • समाहरणालय, किशनगंज (बिहार) – पिन कोड – 855107

Bihar One Stop Center Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

आवेदन फॉर्मClick Here
आधिकारिक नोटिफिकेशनClick Here
Official WebsiteClick Here
बिहार खाद्य विभाग में निकली बंपर भर्ती यहां देखें भर्ती का पूरा विवरणVisit Now
TelegramJoin Now

Gulab Singh

मैं Gulab Singh, एक पोस्टग्रेजुएट और The Job 73 वेबसाइट का संस्थापक हूँ। पिछले 3 वर्षों से मैं यूट्यूब और ब्लॉगिंग के माध्यम से सरकारी योजनाओं, नौकरियों, परीक्षा तिथियों, एडमिट कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा कर रहा हूँ। मेरा यूट्यूब चैनल 46,000 से अधिक सब्सक्राइबरों के साथ निरंतर आपके विश्वास को बनाए हुए है। यह ब्लॉग भी आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा है और आपको उत्तर प्रदेश, बिहार समेत भारत के विभिन्न राज्यों की सरकारी नौकरियों से जुड़ी सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Comment