Bihar Food Analyst Recruitment 2026 I Big Update बिहार तकनीक सेवा आयोग ने निकाली खाद्य विश्लेषक के पदों पर भर्ती, जाने पूरी प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन

साथियों कर आप भी बिहार के निवासी हैं और बिहार में एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए यह एक बहुत ही सुनहरा अवसर है बिहार तकनीक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत खाद्य विश्लेषक के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, Bihar Food Analyst Recruitment 2026 अगर आप भी इसकी योग्यता पूरी करते हैं तो आप बीच में आवेदन कर सकते हैं

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसे- योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन कैसे करना है, के बारे में विस्तार से बताया जाएगा – Bihar Food Analyst Recruitment 2026

Bihar Food Analyst Recruitment : महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन शुरू होने की तिथि20 मई 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि19 जून 2026

Read Also : बिहार की अन्य वैकेंसी जानने के लिए इस पर क्लिक करें Click Here Bihar Food Analyst Recruitment 2026

भर्ती से संबंधित जानकारी : Bihar Food Analyst Vacancy 2026

पद का नामखाद्य विश्लेषक
विभाग का नामस्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना
वेतनमान ग्रेड पे-5400/-

Note : इस पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति के बाद खाद्य पदार्थों से जुड़े किसी भी निजी व्यापार या बिजनेस करने की अनुमति नहीं दी जाएगी I

Food Analyst Recruitment 2026 : आयु सीमा

बिहार तकनीक सेवा आयोग के द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों की उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी , आयु सीमा अलग-अलग वर्गों के आधार पर निर्धारित की गई है – Bihar Food Analyst Recruitment 2026

  • न्यूनतम आयु – 21 वर्ष I
  • अधिकतम आयु – वर्ग अनुसार नीचे दी गई है –
    • General – पुरुष – 37 वर्ष I
    • General – महिला – 40 वर्ष I
    • पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला) – 40 वर्ष I
    • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला) – 42 वर्ष I
    • दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

BTSC Bihar Food Analyst Recruitment 2026 : आवेदन शुल्क

  • सभी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क – ₹100/- (इसके अलावा बैंकों द्वारा निर्धारित चार्ज अलग से देय होगा)।
  • भुगतान का माध्यम – शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या UPI) के जरिए ही स्वीकार किया जाएगा।

Food Analyst 2026 : आवश्यक दस्तावेज

बिहार तकनीक सेवा आयोग के द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अपने सभी सर्टिफिकेट सही तरीके से स्कैन करके अपलोड करना होगा – Bihar Food Analyst Recruitment 2026

  • मैट्रिक (10वीं) का मूल प्रमाण-पत्र (जन्मतिथि के लिए) I
  • शैक्षणिक योग्यता के सभी वर्षों के मार्कशीट और मूल/प्रोविजनल सर्टिफिकेट I
  • 3 साल का कार्य अनुभव प्रमाण-पत्र I
  • FSSAI द्वारा जारी खाद्य विश्लेषक परीक्षा पास होने का सर्टिफिकेट I
  • जाति प्रमाण पत्र / नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट / EWS सर्टिफिकेट (आरक्षण का लाभ लेने के लिए) I
  • बिहार का स्थाई निवास (आवासीय) प्रमाण-पत्र I

Note – ध्यान रखें कि अपलोड किए जाने वाले सभी दस्तावेज बिल्कुल साफ और पढ़ने योग्य होने चाहिए। धुंधले या काले दस्तावेज अपलोड करने पर आपका आवेदन रद्द किया जा सकता है। Bihar Food Analyst Recruitment 2026

शैक्षणिक योग्यता : Bihar Food Analyst Recruitment 2026 BTSC

बिहार तकनीक सेवा आयोग के द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास नीचे दी गई योग्यताएं होनी जरूरी हैं –

डिग्री –

  • भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान (Chemistry),
  • सूक्ष्मजीव विज्ञान (Microbiology),
  • डेयरी रसायन विज्ञान,
  • कृषि विज्ञान,
  • पशु विज्ञान,
  • मत्स्य विज्ञान,
  • जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology),
  • खाद्य सुरक्षा (Food Safety),
  • खाद्य प्रौद्योगिकी (Food Technology),
  • खाद्य और पोषण,
  • डेयरी प्रौद्योगिकी या तेल प्रौद्योगिकी में स्नातक (Bachelor’s),
  • मास्टर (Master’s) या डॉक्टरेट (Doctorate) डिग्री होनी चाहिए।

अनुभव –

  • बिहार तकनीक सेवा आयोग के द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को खाद्य विश्लेषण के क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।

परीक्षा –

  • FSSAI (भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली) द्वारा आयोजित खाद्य विश्लेषक परीक्षा (Food Analyst Examination) पास होना जरूरी है।

Bihar New Recruitment 2026 : चयन प्रक्रिया

बिहार तकनीक सेवा आयोग के द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को इस पद के लिए खाद्य विश्लेषक के पदों पर चयन लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा –

  • यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से होगी।
  • प्रश्न पत्र में कुल 100 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।
  • नेगेटिव मार्किंग – परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
  • हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।
  • परीक्षा का विस्तृत सिलेबस आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें : BTSC Food Analyst Recruitment 2026

  • सबसे पहले बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर दिए गए संबंधित विज्ञापन (सं०-24/2026) के लिंक पर क्लिक करें I
  • उसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां (जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि) बिल्कुल सही-सही भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो (जो 3 महीने से ज्यादा पुरानी न हो और जिसका बैकग्राउंड सफेद हो) और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से ₹100 का आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट और पेमेंट रसीद की हार्ड कॉपी अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित जरूर रख लें।

Bihar Food Analyst Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Bihar New RecruitmentClick Here
Telegram Join Now

Gulab Singh

मैं Gulab Singh, एक पोस्टग्रेजुएट और The Job 73 वेबसाइट का संस्थापक हूँ। पिछले 3 वर्षों से मैं यूट्यूब और ब्लॉगिंग के माध्यम से सरकारी योजनाओं, नौकरियों, परीक्षा तिथियों, एडमिट कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा कर रहा हूँ। मेरा यूट्यूब चैनल 46,000 से अधिक सब्सक्राइबरों के साथ निरंतर आपके विश्वास को बनाए हुए है। यह ब्लॉग भी आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा है और आपको उत्तर प्रदेश, बिहार समेत भारत के विभिन्न राज्यों की सरकारी नौकरियों से जुड़ी सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Comment