अगर आपने भी बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा STET 2025 में परीक्षा में भाग लिया था तो आपके लिए एक बहुत ही बेहतरीन नोटिस निकलकर सामने आ रहा है STET 2025 Certificate Nawada District Notice Out बिहार के नवादा जिले के उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है जिन्होंने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा STET 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी, नवादा द्वारा इन परीक्षाओं के रिजल्ट कार्ड वितरण की तारीखों और प्रक्रिया की आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है I
STET 2025 Certificate Nawada District Notice Out : कब और कैसे मिलेगा रिजल्ट कार्ड
- बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा STET 2025 जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सफल अभ्यर्थियों को रिजल्ट कार्ड का वितरण 12 मई 2026 से शुरू होकर 31 मई 2026 तक किया जाएगा।
- अभ्यर्थी कार्यालय अवधि के दौरान जिला शिक्षा कार्यालय, नवादा से अपना रिजल्ट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
Read Also : सिवान जिले का आधिकारिक नोटिफिकेशन हुआ जारी View Now
STET 2025 Certificate Nawada District Notice Out : जरूरी दस्तावेज
अभ्यर्थियों को रिजल्ट कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की मूल प्रति और स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति साथ ले जाना अनिवार्य है –
- परीक्षा का प्रवेश पत्र I
- इंटरनेट से निकाली गई रिजल्ट की वेब कॉपी।
- वैध फोटो युक्त पहचान पत्र ( आधार कार्ड, वोटर आईडी, या पैन कार्ड)।
STET 2025 Certificate Nawada District Notice Out : रोल नंबर के अनुसार
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोल नंबर के आधार पर अलग-अलग काउंटर और कर्मचारी निर्धारित किए गए हैं –
- STET पेपर – 1 – (रोल नंबर 23100001 से 23102014) – श्री संजय कुमार मेहता (लिपिक)।
- STET पेपर – 2 – (रोल नंबर 23200001 से 23201636) – श्री प्रियरंजन कुमार (लिपिक)।
- सक्षमता-4 – (कक्षा 1 से 12 तक) – श्री मिहिर गर्ग (लिपिक)।
STET 2025 Certificate Nawada District Notice Out : आवश्यक निर्देश
- अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय सीमा के भीतर अपना रिजल्ट कार्ड प्राप्त कर लें।
- जाते समय अपने सभी दस्तावेजों को एक बार फिर से चेक कर लें ताकि वहां जाकर कोई असुविधा न हो।






