साथियों अगर आपने भी बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा STET 2025 की परीक्षा दी है और आप मुंगेर जिले के अभ्यर्थी हैं तो उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी और महत्वपूर्ण नोटिस जारी हुआ है जिन्होंने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा STET 2025 दिया था और परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मुंगेर के द्वारा एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसमें साल 2025 के प्रमाण पत्रों के वितरण की घोषणा कर दी गई है
जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यालय मुंगेर द्वारा जारी इस आधिकारिक सूचना के अनुसार अभ्यर्थी अब तय समय सीमा के भीतर अपना रिजल्ट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं I
STET 2025 Certificate Munger District Notice Out : आवश्यक जानकारी
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा STET 2025 मुंगेर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी निम्नलिखित तिथियां के बीच अपना रिजल्ट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं –
- रिजल्ट कार्ड वितरण शुरू होने की तिथि – 11 मई 2026, सुबह 10:00 बजे से
- रिजल्ट कार्ड वितरण की अंतिम तिथि – 20 मई 2026, शाम 5:00 बजे तक I
Read Also : सुपौल जिले का नोटिस हुआ जारी यहां क्लिक करते ही करें डाउनलोड
STET 2025 Certificate Munger District Notice Out : रिजल्ट कार्ड वितरण होने का स्थान
- बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा STET 2025 के अभ्यर्थियों को अपना रिजल्ट कार्ड प्राप्त करने के लिए, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय मुंगेर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा I
- रिजल्ट कार्ड अभ्यर्थी के स्थान पर किसी और व्यक्ति को नहीं दिया जाएगा इसीलिए अभ्यर्थी स्वयं रिजल्ट कार्ड लेने पहुंचे I
STET 2025 Certificate Munger District Notice Out : आवश्यक दस्तावेज
- प्रवेश पत्र – परीक्षा के दौरान उपयोग किया गया एडमिट कार्ड I
- वैध फोटो पहचान पत्र – जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि I
NOTE – अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार ना करें और समय रहते हुए अपना रिजल्ट कार्ड जल्द से जल्द प्राप्त कर ले I






